कोलकाता, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को ईडन गरडस में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 27वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
बारिश के कारण टॉस में 45 मिनट की देरी हुई।
बैंग्लोर की टीम में अब्राहम डिविलियर्स, सैमुअल मिल्स और टाइमल मिल्स की वापसी हुई है। उन्हें ट्रेविस हेड, एडम मिल्ने और शेन वाटसन की जगह शामिल किया गया है।
वहीं घरेलू दर्शकों के सामने खेल रही गौतम गंभीर की टीम में एकमात्र बदलाव के रूप में शाकिब अल हसन की जगह कोनिल डी ग्रांडहोमे को जगह दी गई है।
टीमें :
कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), उमेश यादव, युसूफ पठान, क्रिस वोक्स, नाथन कल्टर नाइल, कोलिन डी ग्रैंडहोम।
dharmpath.com dharmpath