फ्रांस चुनाव : पहले दौर की गणना में मैक्रों, पेन को बढ़त

स्थानीय प्रसारक बीएफएमटीवी ने मतदान एजेंसियों के शुरुआती अनुमान के हवाले से रविवार को बताया कि आर्थिक मामलों के पूर्व मंत्री मैक्रों 24 फीसदी मतों से आगे हैं, जबकि ले पेन 21.8 मतों से आगे हैं।

इस बार राष्ट्रपति चुनाव में 11 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई, जिनमें से शीर्ष दो उम्मीदवारों के बीच सात मई को दूसरे दौर का मुकाबला होगा।

ले पेन ने नतीजों की सराहना करते हुए इन्हें ‘ऐतिहासिक’ करार दिया और समर्थकों के प्रति आभार जताया।

उन्होंने ‘राष्ट्रीय एकता’ के निर्माण के लिए लोगों से अपने साथ जुड़ने का आह्वान किया और वादा किया कि वह देश को ‘बेहतरीन विकल्प’ देंगी।

फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने मैक्रों को फोन कर बधाई दी और दूसरे दौर में भी आगे रहने की शुभकामना दी।

दक्षिणपंथी कंजरवेटिव उम्मीदवार तथा पूर्व प्रधानमंत्री फ्रांस्वा फिलन ने रविवार रात हार स्वीकार कर ली और सात मई को होने वाले दूसरे दौर के चुनाव में मैक्रों के लिए वोट करने की प्रतिबद्धता जताई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493