मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता टिकू तल्सानिया आगामी टीवी शो ‘सजन रे फिर झूठ मत बोलो’ में नजर आएंगे। इस धारावाहिक में वह अभिनेता हुसैन कुवाजेरवाला के किरदार के पिता की भूमिका में दिखेंगे।
टेलीविजन चैनल ‘सोनी सब’ पर प्रसारित होने वाले इस शो में हुसैन मुख्य किरदार के रूप में नजर आएंगे।
टिकू ने कहा कि वह इस शो का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी पिता की भूमिका निभाई है, लेकिन इस बार मेरा किरदार पहले निभाए गए किरदारों से थोड़ा अलग होगा। शो की कहानी बेहद मजबूत है और मैं आश्वस्त हूं कि दर्शकों को यह बहुत पसंद आएगी।”
यह शो ‘सजन रे झूठ मत बोलो’ का सीक्वल है।
dharmpath.com dharmpath