दिवंगत गायक जॉर्ज माइकल की याद में होने वाले कंसर्ट पर असमंजस

लंदन, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। दिवंगत पॉप गायक जॉर्ज माइकल को समर्पित कंसर्ट को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है, क्योंकि गायक के परिवार से अभी इसे लेकर मंजूरी नहीं मिली है।

जॉर्ज माइकल के चैरिटी दोस्तों में से एक और ‘दैट्स लाइफ’ की होस्ट डेम ईस्थर रैंटजेन इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही हैं और इस संबंध में जल्द ही उनसे मिलने वाली हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके ‘ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस कंसर्ट के होने को लेकर 50-50 फीसदी की संभावना है।

सूत्र के मुताबिक, “इस कंसर्ट के होने के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण यह है कि परिवार इसकी मंजूरी दे। ईस्थर और आयोजक परिवार से मंजूरी मिले बिना इसकी तैयारियों में जुटना नहीं चाहते।”

फिलहाल, इस कंसर्ट के नहीं होने की उम्मीद ज्यादा है क्योंकि इसके लिए उनका परिवार तैयार नहीं है। इस संबंध में होने वाली बैठक में कंसर्ट के होने या नहीं होने पर अंतिम फैसला हो जाएगा।

दिवंगत गायक के परिवार में उनके पिता किरेकोस पनायीउतू (80) और उनकी बहनें मेलेनी और यीउडा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493