स्पेनिश लीग : मेसी के 500वें गोल की बदौलत जीता बार्सिलोना

मेड्रिड, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के दो गोल की बदौैलत बार्सिलोना ने रियल मेड्रिड के खिलाफ स्पेनिश लीग में खेले गए रोमांचक मैच में 3-2 से मात दी।

इसके साथ मेसी ने बार्सिलोना के लिए अपने 500 गोल पूरे किए।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सैंटियागो बर्नब्यू स्टेडियम में रविवार रात खेले गए इस मैच में बार्सिलोना के साथ उसके महत्वपूर्ण अनुभवी खिलाड़ी नेमार शामिल नहीं थे।

मैच की शुरुआत के बाद कासेमीरो ने 28वें मिनट में रियल के लिए गोल दागा। इसकी प्रतिक्रिया में मेसी ने 33वें मिनट में गोल दागा और स्कोर 1-1 से बराबर किया।

इसके बाद दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। 73वें मिनट में इवान राकिटिक ने गोल दागकर बार्सिलोना को बढ़त दिलाई। 85वें मिनट में जेम्स रोड्रिगुएज ने गोल कर एक बार फिर स्कोर 2-2 से बराबर किया।

मेसी (92वें मिनट) ने इंजुरी टाइम में एक बार फिर आगे बढ़कर गोल किया और जीत बार्सिलोना के खाते में डाल दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493