टोक्यो, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को टेलीफोन पर देश के चारों ओर बढ़ रहे तनाव के बीच उत्तर कोरिया की स्थिति पर चर्चा की।
‘एनएचके’ की रपट के अनुसार, आबे ने 30 मिनट की इस वार्ता को गंभीर बताया।
उन्होंने ट्रंप के साथ उनके विचारों और कार्रवाई की भी सराहना की।
आबे ने दृढ़ता के साथ उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल विकास को जापान और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए एक गंभीर खतरा बताया।
उन्होंने पश्चिमी प्रशांत महासागर में इस समय चल रहे एक संयुक्त अभ्यास का जिक्र किया, जिसमें जापानी विध्वंसक जहाज और यूएसएस कार्ल विन्सन कैरियर स्ट्राइक समूह हिस्सा ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उनका देश उत्तर कोरिया की संभावित गतिवधियों पर उच्चस्तर की सतर्कता बनाए रखने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।
dharmpath.com dharmpath