लता मंगेशकर ने पिता की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय फिल्म जगत की दिग्गज पाश्र्वगायिका लता मंगेशकर ने अपने पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर को उनकी 75वीं पुण्यतिथि पर याद किया।

उन्होंने सोमवार को एक ट्वीट में लिखा, “आज मेरे परमपूज्य पिताजी मास्टर दीनानाथ मंगेशकर जी की 75वीं पुण्यतिथि है। हम सब मंगेशकर उनको नमन करते हैं और उनका आशीर्वाद मांगते हैं।”

दिग्गज गायिका लता के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक शास्त्रीय गायक होने के साथ-साथ रंगमंच कलाकार भी थे। लता अपने माता-पिता की सबसे बड़ी बेटी हैं। उनके चार भाई-बहन मीना, आशा, उषा और हृदयनाथ हैं।

भारतीय फिल्म जगत की 87 वर्षीया गायिका ने ट्विटर पर अपने पिता के एक गीत ‘मारमाबंधाताली थेव ही’ को भी साझा किया।

लता ने लिखा, “मेरे पिताजी का गाया यह गीत आप सबके लिए।”

यह मराठी नाट्यगीत है, लता के पिता ने गाया है। यह राग पटदीप पर आधारित है, जो उनके लोकप्रिय नाटक ‘संन्यस्ता खाडगा’ से है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493