मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। मराठी मुलगी श्रद्धा कपूर को अपनी भाषा और संस्कृति से खासा लगाव है और इसकी झलक फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के सेट पर देखने को मिली, जहां शूटिंग के दौरान श्रद्धा ने अपने सहकलाकार अर्जुन कपूर को मराठी भाषा सिखाई।
शूटिंग के दौरान जब भी श्रद्धा और अर्जुन को समय मिलता, श्रद्धा उन्हें मराठी सिखाने में जुट जातीं।
श्रद्धा ने कहा, “यह सच है कि मैंने अर्जुन को थोड़ी बहुत मराठी सिखाई है।”
मोहित सूरी निर्देशित इस फिल्म में पहली बार अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखेगी।
फिल्म 19 मई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath