महेश भट्ट की अगली फिल्म में गाएंगे ‘राइजिंग स्टार’ विजेता बैनेट दोसांझ

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन रियलिटी शो ‘राइजिंग स्टार’ के विजेता गायक बैनेट दोसांझ फिल्मकार महेश भट्ट की अगली फिल्म में अपनी गायिकी का जादू चलाएंगे।

भट्ट ने अरिजीत सिंह, आतिफ असलम और आर्को प्रवो मुखर्जी जैसे कई बॉलीवुड गायकों को लांच किया है और अब वह बैनेट को भी एक बड़ा मंच उपलब्ध कराएंगे।

जालंधर के दोसांझ कलां के रहने वाले बैनेट 23 अप्रैल को कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो ‘राइजिंग स्टार’ के विजेता घोषित किए गए थे।

बैनेट ने एक बयान में कहा, “राइजिंग स्टार गायिकी के प्रति मेरे जुनून को एक अलग मुकाम तक लेकर गया है, इसने मुझे विश्व के साथ साझा होने का मंच दिया है। मैं उन दर्शकों का ऋणी हूं, जिन्होंने मुझे एक बेहतर प्रस्तुतकर्ता बनाने के लिए लगातार समर्थन और वोट दिया।”

वहीं, इस शो में दिल्ली में रहने वाली बिहार की मैथिली ठाकुर और बेंगलुरू की अकिंता कुंडू पहले और दूसरे स्थान पर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493