एथेंस, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। शरणार्थियों को तुर्की से ग्रीस ले जा रही एक नौका ग्रीस के लेसवोस द्वीप के निकट डूब गई और हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। ग्रीस के तट रक्षक बल ने सोमवार को यह जानकारी दी।
तट रक्षकों ने एक गर्भवती महिला को बचा लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नौका में सवार यात्रियों की संख्या का अब तक पता नहीं चल पया है।
dharmpath.com dharmpath