एटीपी रैंकिंग : पांचवें स्थान पर पहुंचे नडाल

मेड्रिड, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल सोमवार को जारी टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

वहीं, ब्रिटेन के एंडी मरे शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, नडाल को हाल ही में मोंटे कार्लो रोलेक्स मास्टर्स का खिताब जीतने का फायदा मिला है। उन्होंने फाइनल में अल्बर्ट रामोस विनोलास को मात दी थी।

सर्बिया के नोवाक जोकोविक दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। तीसरे और चौथे स्थान पर स्विट्जरलैंड के दो खिलाड़ी स्टान वावरिंका और रोजर फेडरर हैं।

कनाडा के मिलोस राओनिक को छठा स्थान हासिल है। जापान के शीर्ष खिलाड़ी केई निशिकोरी को सातवां और क्रोएशिया के मारिन सिलिक को आठवां स्थान मिला है।

नौवें और दसवें स्थान पर क्रमश: आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम, बेल्जियम के डेविड गोफिन हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493