सीरिया संकट के लिए राजनीतिक समाधान की जरूरत : जर्मनी

अम्मान, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी के विदेश मंत्री सिग्मोर गैब्रियल ने रूस से सीरियाई संकट के राजनीतिक समाधान का आग्रह किया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने सिग्मोर के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में जोर देकर कहा कि रूस को सीरयिा के राजनीतिक समाधान के लिए काम करना चाहिए।

ग्रैबियल ने कहा कि रूस ही एकमात्र देश है जो सीरिया शासन पर दबाव बना सकता है।

जॉर्डन के विदेश मंत्री ने कहा कि सीरिया के लिए सैन्य समाधान नहीं बल्कि राजनीतिक समाधान की जरूरत है।

सफादी ने कहा कि अन्य पक्षों को यह समझना चाहिए कि रूस के बिना सीरिया संकट का समाधान नहीं हो सकता और इसके लिए चर्चा जरूरी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493