शतरंज : शामकिर टूर्नामेंट के चौथे दौर में हारे हरिकृष्ण

शामकिर (अजरबैजान), 25 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के पुरुष ग्रैंड मास्टर पेंताला हरिकृष्ण को विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त रूसी ग्रैंड मास्टर व्लादिमीर क्रामनिक से शामकिर शतरंज टूर्नामेंट-2017 के चौथे दौर में मंगलवार को हार का सामना करना पड़ा।

अजरबैजान में जारी इस टूर्नामेंट में रुस के खिलाड़ी ने विश्व के 14वीं वरीयता प्राप्त हरिकृष्ण के खिलाफ कुल 42 चालों में इस गेम को समाप्त किया।

ग्रैंड मास्टर हरिकृष्ण ने टूर्नामेंट के चौथे दौर में जीत हासिल करने का हर प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे और अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले, हरिकृष्ण ने स्थानीय शतरंज खिलाड़ी तैमूर रादजाबोव के खिलाफ रोमांचक तीसरे दौर का मुकाबला खेला। तीसरे दौर के मैच के बाद हरिकृष्ण ने कहा था, “मुझे इस मैच में रादजाबोव के खिलाफ सही चाल चलकर उनकी चाल का प्रतिउत्तर देना था, ताकि यह गेम ड्रॉ हो जाए।”

इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए मुकाबलों में हरिकृष्ण को दो बार हार का सामना करना पड़ा, वहीं उनके दो मुकाबले ड्रॉ रहे। वह इस टूर्नामेंट की सूची में एक अंक के साथ 10वें स्थान पर हैं।

टूर्नामेंट के पांचवें दौर में हरिकृष्ण का सामना विश्व के 10वीं वरीयता प्राप्त स्थानीय खिलाड़ी ग्रैंड मास्टर शाकिरयार मामेदारोव से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493