उत्तर कोरिया पर व्हाइट हाउस निजी ब्रीफिंग आयोजित करेगा

वाशिंगटन, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि वह उत्तर कोरिया के मुद्दे पर पूरी सीनेट के लिए एक विशेष निजी ब्रीफिंग आयोजित करेगा।

द वॉशिंगटन पोस्ट की रपट के मुताबिक, प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने सोमवार को मीडिया से कहा कि बुधवार को विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन और रक्षा मंत्री जिम मैटिस समेत कई वरिष्ठ सांसदों को व्हाइट हाउस में ब्रीफ किया जाएगा।

एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि सीनेटरों के साथ यह बैठक व्हाइट हाउस के पास वाली इमारत आइजनहॉवर एक्जिक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग के सभागार में आयोजित की जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि इसके लिए सभागार को अस्थायी रूप से ‘संवेदनशील बंद सूचना केंद्र’ यानी ऐसे कमरे के रूप में बदल दिया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं साझा की जाती हैं।

सीनेट में बहुमत के नेता मिच मैक्कॉनेल ने कहा, “राष्ट्रपति ने बैठक के आयोजन का प्रस्ताव रखा था और बहुमत के नेता ने इसे स्वीकार कर लिया।”

वॉशिंगटन पोस्ट की रपट के मुताबिक, सीनेट के अन्य नेतृत्वों से संकेत मिला है कि व्हाइट हाउस की इस विशेष ब्रीफिंग में दोनों पार्टियों के अधिकांश नेता शामिल होंगे।

एक वरिष्ठ सहयोगी ने कहा कि व्हाइट हाउस में बैठक आयोजित करने का विचार राष्ट्रपति ट्रंप का था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493