चेन्नई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने मंगलवार को कहा कि वह अपनी मां के साथ छुट्टियों पर जा रही हैं।
तृषा ने ट्विटर पर लिखा, “और छुट्टियां शुरू। बसंत का मौसम है। दुनिया के सबसे बेहतरीन स्थान के लिए रास्ते में हूं।”
इसके साथ ही उन्होंने अपनी मां की तस्वीर भी साझा की।
इससे पहले तृषा ने ट्विटर पर साझा किया था कि उन्होंने आगामी तमिल फिल्म ‘मोहिनी’, ‘गर्जनम’ और ‘साथुरंगा वेत्तई 2’ का काम पूरा कर लिया है।
‘मोहिनी’ हॉरर फिल्म है, वहीं कहा जा रहा है कि उनकी फिल्म ‘गर्जनम’ अनुष्का शर्मा अभिनीत ‘एनएच 10’ पर आधारित है।
‘साथुरंगा वेत्तई 2’ वर्ष 2014 की फिल्म का सीक्वल है। इसमें अरविंद स्वामी प्रमुख भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath