मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय हास्य-अभिनेता वीर दास अमेरिकी फिल्म संगीत वीडियो निर्देशक मार्कस राबॉय को बेहद प्रतिभाशाली मानते हैं। उन्होंने ही नेटफ्लिक्स एप पर प्रसारित होने वाले शो को निर्देशित किया है।
हास्य-अभिनेता ने नेटफ्लिक्स के साथ 2016 में एक करार किया था। ‘अब्रॉड अंडरस्टैन्डिंग’ का निर्देशन करने वाले राबॉय ने पिछले साल हास्य-कलाकार पैटन ओसवाल्ट के शो का निर्देशन किया था।
राबॉय इससे पहले व्हिटनी ह्यूस्टन, मैरी जे ब्लाइज, बैकस्ट्रीट ब्वॉयज और रिहाना जैसे कलाकारों का संगीत वीडियो निर्देशित कर चुके हैं।
वीर दास ने अपने बयान में कहा, “मार्कस काफी प्रतिभाशाली शख्स हैं। यह बात कि उन्होंने दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है, मेरे लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं है। स्पेशल बस अभी सामने आया है और आशा करता हूं कि लोग जो देखेंगे, उसे पसंद करेंगे।”
शो नई दिल्ली में 11,000 लोगों की मौजूदगी में और न्यूयॉर्क में 200 अमेरिकी लोगों की मौजूदगी में फिल्माया गया।
dharmpath.com dharmpath