विश्व कप की दौड़ से बाहर होने की कगार पर अर्जेटीना : माराडोना

ब्यूनस आयर्स, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। फुटबाल के दिग्गज खिलाड़ी डिएगो माराडोना का कहना है कि अपनी टीम के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के प्रतिबंधित हो जाने के कारण अर्जेटीना का अगले विश्व कप में क्वालीफाई करने की बड़ी चुनौती है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मेसी पर पिछले महीने हुए विश्व कप क्वालीफायर मैच में सहायक रैफरी से दुर्व्यवहार के आरोप के चलते चार अंतर्राष्ट्रीय मैचों में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। एक मैच में वह इसी कारण नहीं खेले थे।

रेडियो रिवाडाविया से बातचीत में माराडोना ने कहा, “राष्ट्रीय टीम का सम्मान करते हुए मैं यह कहना चाहता हूं कि मेसी के बिना हम शायद विश्व कप के लिए क्वालीफाई न कर पाएं।”

उन्होंने कहा, “मैं प्लेऑफ में खेलने की उम्मीद कर सकता हूं लेकिन अर्जेटीना हमेशा से कुछ अतिरिक्त करने में सक्षम है।”

दक्षिण अमेरिकी जोन में अर्जेटीना विश्व कप क्वालीफायर की अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है।

शीर्ष चार टीम रूस में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी जबकि पांचवीं रैंकिंग वाली टीम को प्लेऑफ खेलना होगा।

मेसी की गैरमौजूदगी में अर्जेटीना को उरुग्वे, वेनेजुएला और पेरू के खिलाफ मैच खेलना है। मेसी 10 अक्टूबर को इक्वाडोर के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम में लौट आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493