बेंगलुरू, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने अभ्यास सत्र से कुछ समय निकालते हुए सोमवार को यहां गेमिग ज्वाइंट शॉपिंग मॉल में फुर्सत के पल बिताए।
बेंगलोर को अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करारी हार मिली थी। कोलकाता ने बेंगलोर को 49 रनों पर ही ढेर करते हुए 82 रनों की हार दी थी।
कंपनी द्वारा मंगलवार को दिए गए बयान के मुताबिक कोहली ने कहा है, “स्मैश में आकर अच्छा लगा जो लंबे समय से मेरा पसंदीदा स्थान रहा है। यह काफी मशहूर जगह है। यहां आप वीडियो गेम खेल सकते हैं, संगीत सुन सकते हैं, डांस कर सकते हैं।”
बेंगलोर को मंगलवार को ही हैदराबाद सनराइजर्स के खिलाफ मैच खेलना है।
dharmpath.com dharmpath