मेड्रिड, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब-रियल मेड्रिड ने अपने महत्वपूर्ण खिलाड़ी गारेथ बेल के चोटिल होने की पुष्टि की है।
क्लब ने मंगलवार को कहा कि वह पहले बेल की चोट की जानकारी लेंगे और उसके बाद यह स्पष्ट कर पाएंगे कि वह कितने समय तक फुटबाल जगत से बाहर हो सकते हैं।
रियल की वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया है, “सानितास मेडिकल सर्विस द्वारा बेल के टेस्ट के बाद यह पता चला कि उनके बाएं पैर की पिंडली में चोट लगी है। उन पर नजर रखी जाएगी।”
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, रियल से जुड़ने के बाद बेल 17वीं बार चोटिल हुए हैं।
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बेल तीन सप्ताह के लिए बाहर हो सकते हैं। इस कारण वह चैम्पियंस लीग में एटलेटिको मेड्रिड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मैच में टीम के साथ शामिल नहीं रहेंगे।
dharmpath.com dharmpath