इम्तियाज अभी अपनी अगली फिल्म का नाम तय नहीं कर पाए

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को लेकर फिल्म ‘द रिंग’ (अस्थायी शीर्षक) बना रहे फिल्मकार इम्तियाज अली का कहना है कि इस फिल्म का नाम अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है। जल्द ही इस बारे में फैसला ले लिया जाएगा।

इम्तियाज ने ऋचा चड्ढा निर्मित फिल्म ‘खून आली चिट्ठी’ की स्क्रीनिंग के दौरान कहा, “फिल्म का नाम तय करना बाकी है, हमारे पास कुछ समय है। 11 अगस्त को फिल्म रिलीज होने जा रही है, इसलिए हम जल्द ही नाम की घोषणा करेंगे।”

बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘ट्वायलेट : एक प्रेम कथा’ के साथ फिल्म के टकासच के बारे में फिल्मकार ने कहा कि साल में महज 52 हफ्ते होते हैं और 52 से ज्यादा फिल्में बनती हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का टकराना कोई बड़ी बात नहीं है।

फिल्म ‘तमाशा’ के निर्देशक ने लघु फिल्मों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि उन्हें लघु फिल्मों में दिलचस्पी है। उन्होंने इस प्रकार की दो फिल्में बनाई है और वह अधिक फिल्में बनाना चाहते हैं। इसमें अलग कहानी को दिखाना वह दिलचस्प मानते हैं।

फिल्मकार ने कहा कि लघु फिल्म और फीचर फिल्म, दोनों का अलग प्रभाव है। लघु फिल्में अचार की तरह होती हैं, एक समय यह बेहद प्रभावी होती हैं, लेकिन आप इन्हें लंबे समय तक नहीं खा सकते। इसके लिए सब्जियों की जरूरत पड़ती है, जो कि लंबी अवधि वाली फिल्में हैं। फिल्मकार का मानना है कि दोनों प्रकार की फिल्में जरूरी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493