काशी विद्यापीठ में मोदी सरदार पटेल और फिर विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मलदहिया चौक से जिला मैजिस्ट्रेट ऑफिस की दो किलोमीटर की दूरी तक मोदी का रोड शो निकला। मोदी के रोड शो में शामिल होने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता बड़ी तादाद में सुबह से ही वहां डटे हुए थे.बीएचयू में मोदी के नामांकन से पहले मदन मोहन मालवीय की मूर्ति पर फूल चढ़ाने के बाद समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए मूर्ति को गंगाजल से धो डाला।
dharmpath.com dharmpath