‘चक्रधारी अजय कृष्ण’ में दिखेंगी श्रीजिता, अल्का

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रीजिता डे और अल्का कौशल पौराणिक टेलीविजन धारावाहिक ‘चक्रधारी अजय कृष्ण’ में विशेष भूमिका में दिखाई देंगी।

श्रीजिता ने कहा, “वर्तमान में टेलीविजन उद्योग में पौराणिक धारावाहिकों का चलन है, जहां प्रत्येक धारावाहिक की अपनी एक अलग पहचान है। मैं ‘चक्रधारी अजय कृष्ण’ के विषय को लेकर रोमांचित हूं और मां दुर्गा की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं।”

उन्होंने कहा, “एक देवी की तरह दिखना और शुद्ध भाषा बोलना पूरी तरह का बेहतरीन अनुभव है।”

टेलीविजन चैनल बिग मैजिक के शो की कहानी भगवान कृष्ण के इर्द-गिर्द घूमती है। आगामी कड़ी में भगवान कृष्ण और मां दुर्गा की कहानी दिखाई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493