चीन में 4जी के 83.6 करोड़ उपयोगकर्ता : मंत्रालय

चीन के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा बुधवार को दर्शाए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

चीन में 4-जी सेवा के उपयोगकर्ताओं की संख्या में इजाफा होने के साथ-साथ इसके डाटा सेवा को इस्तेमाल करने वाले लोगों की भी संख्या बढ़ी है। इस सेवा को इस्तेमाल करने वाले लोग प्रति माह 1.28 गीगाबाइट डाटा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

मंत्रालय के अनुसार, पिछले साल के अंत तक लोग एक माह में एक गीगाबाइट डाटा सेवा का इस्तेमाल करते थे। चीन में 4-जी का सबसे बड़ा वैश्विक नेटवर्क है।

चीन का लक्ष्य 20 लाख 4-जी स्टेशनों की स्थापना करने का है और इन स्टेशनों की स्थापना 2018 तक विशेष रूप से कस्बों और गांवों में की जाने की योजना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493