टाटा मोटर्स ने बीएस4 इंजनों के लिए ईजीआर व एससीआर बनाएगी

नई दिल्ली , 26 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की शीर्ष भारी वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने वाणिज्यिक वाहनों की अपनी श्रृंखला की बीएस4 इंजनों के लिए एससीआर (सेलेक्टिव कैटालिटिक रिडक्शन) और ईजीआर (एक्जॉस्ट गैस रिसर्कुलेशन) के तैयार होने की घोषणा की है।

टाटा मोटर्स द्वारा 2010 में अपनाई गई एक्जॉस्ट गैस रिसर्कुलेशन प्रौद्योगिकी 180 एचपी तक की क्षमता वाले इंजन की जरूरतों के साथ छोटे से मध्यम श्रेणी के वाणिज्यिक वाहनों को सपोर्ट करेगी।

इसके अलावा टाटा मोटर्स ने 2014 से अपने 130 एचपी से 400 एचपी क्षमता वाले मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों के लिए दुनिया भर में मान्यता प्राप्त एससीआर प्रौद्योगिकी को अपनाया है।

टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन खंड के कार्यकारी निदेशक रवींद्र पिशारोडी ने कहा, “टाटा मोटर्स पर्यावरण और सेहत पर पड़ने वाले असर को लेकर हमारी चिंता के तहत उत्सर्जन विनियमों को पूरा करने में अग्रणी रहेगी।”

पिशारोडी ने कहा, “भारत में बीएस 4 उत्सर्जन नियमों की शुरुआत और अप्रैल, 2020 से बीएस 6 उत्सर्जन नियमों को सुनिश्चित करने को लेकर हमें भरोसा है कि वाणिज्यिक वाहनों की श्रृंखला में उत्सर्जन नियंत्रण प्रौद्योगिकियों का हमारा चयन व्यापक और सबसे आदर्श है, क्योंकि इसमें प्रदर्शन, भरोसे, वाणिज्यिक लागत, पर्यावरणीय स्थायित्व और भविष्य के लिए तैयारी जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर गौर किया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493