इजरायल, अमेरिका ने ट्रंप के संभावित दौरे पर चर्चा की

जेरूसलम, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित इजरायल यात्रा को लेकर इजरायल और अमेरिका के बीच प्राथमिक वार्ता हुई।

इजरायल सरकार के अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया, “इजरायल के विदेश मंत्रालय और अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा को लेकर शुरुआती चर्चा हुई है।”

हिब्रू भाषा की यनेट वेबसाइट के मुताबिक, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को इजराल पहुंचेगा।

यह ट्रंप की पहली आधिकारिक इजरायल यात्रा होगी। यदि ऐसा हो रहा है तो ट्रंप ऐसे समय में इजरायल पहुंचेंगे जब इजरायल जेरूसलम दिवस मना रहा होगा।

गौरतलब है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फरवरी में वाशिंगटन में ट्रंप से मुलाकात की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493