सलमान संग काम करना सपने जैसा : अंगद बेदी

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अंगद बेदी इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि उन्हें फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सलमान खुद के रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इसके साथ ही वह सुपरस्टार से सफलता के कुछ गुर सीखने की उम्मीद करते हैं।

‘पिंक’ और ‘डियर जिंदगी’ जैसी फिल्मों से पहचान बना चुके अंगद चार मई से अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग अबू धाबी में शुरू करेंगे।

अंगद ने मुंबई से एक ईमेल साक्षात्कार में कहा, “सलमान भाई बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़े हैं। दर्शक उनकी सभी फिल्में पसंद कर रहे हैं। मैं उनसे बहुत कुछ सीख सकता हूं। दर्शकों के लिए उनका प्रेम बहुत खास है। वह अपनी नियति खुद लिखते हैं और अपनी ही फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हैं।”

उन्होंने कहा, “उनके साथ काम करना सपने जैसा है। इस सहयोग के लिए उत्साहित हूं।”

यह कबीर खान द्वारा निर्देशित वर्ष 2012 की फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है।

अंगद फिल्म के लिए उत्साहित और परेशान भी हैं।

‘टाइगर जिंदा है’ वर्ष 2017 में क्रिसमस पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493