विनोद खन्ना नहीं रहे

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना नहीं रहे। उनका लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे।

खन्ना को कथित तौर पर डिहाइड्रेशन के कारण अप्रैल के पहले सप्ताह में सर एच.एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

खन्ना पंजाब में गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद थे।

उन्होंने ‘मेरे अपने’, ‘इंसाफ’ तथा ‘अमर, अकबर, एंथनी’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493