दिग्गज अभिनेता व भाजपा सांसद विनोद खन्ना का निधन (लीड-1)

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद खन्ना नहीं रहे। उनका लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे।

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद खन्ना नहीं रहे। उनका लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे।

खन्ना के एक पारिवारिक मित्र ने बताया कि उन्हें एक महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

खन्ना के परिवार में उनकी पत्नी और दो अभिनेता बेटे हैं।

खन्ना पंजाब में गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद थे। वह इस सीट से चौथी बार सांसद थे।

खन्ना को कथित तौर पर डिहाइड्रेशन की समस्या के कारण अप्रैल के पहले सप्ताह में सर एच.एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वर्ष 1969 में छोटी भूमिकाओं से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने इसके बाद कई सफल फिल्में दीं।

बॉलीवुड में उन्होंने ‘मेरे अपने’, ‘इंसाफ’, ‘परवरिश’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘कुर्बानी’, ‘दयावान’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘चांदनी, द बर्निग ट्रेन’ तथा ‘अमर, अकबर, एंथनी’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

खन्ना वर्ष 1998 में पहली बार गुरदासपुर से निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 1999 और 2004 के आम चुनावों में भी वह इस सीट से निर्वाचित हुए। लेकिन 2009 में वह कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह बाजवा से हार गए। हालांकि वर्ष 2014 में वह एक बार फिर इस सीट से जीत गए।

उन पर हालांकि अपने संसदीय क्षेत्र से लगातार अनुपस्थित रहने का आरोप लगा, पर वह अपने क्षेत्र में लगातार लोकप्रिय रहे।

खन्ना का जन्म पेशावर (अब पाकिस्तान में) में एक पंजाबी परिवार में हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493