हेली, अकबरूद्धीन ने भारत, अमेरिका सहयोग पर चर्चा की

संयुक्त राष्ट्र, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी की राजदूत निकी हेली ने गुरुवार को भारत के यूएन मिशन का दौरा किया।

संयुक्त राष्ट्र, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी की राजदूत निकी हेली ने गुरुवार को भारत के यूएन मिशन का दौरा किया।

उन्होंने इस दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन के साथ चर्चा की।

अकबरूद्धीन ने बैठक के बाद आईएएनएस को बताया, “हमने चर्चा की कि आखिर किस तरह भारत और अमेरिका दोनों देशों के बढ़ते संबंधों के अनुरूप मिलकर काम कर सकते हैं।”

हेली ने ट्वीट कर इस बैठक को बेहतरीन बताया। उन्होंने कहा, “हमने देश की अर्थव्यवस्था, शांति अभियान सुधार और भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी पर चर्चा की।”

यूएन मिशन के बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच भारत के आर्थिक एवं भ्रष्टाचार रोधी सुधारों पर चर्चा हुई, जिससे कारोबार बढ़ने और विकास दर को बढ़ाने में मदद मिली। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच संबंधों और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी बढ़ाने के अवसर पर भी चर्चा हुई।”

संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि का पद अमेरिकी सरकार में एक कैबिनेट स्तर की रैंक है और हेली अमेरिका में विदेश नीति पर जोरदार ढंग से बात करने वाली नेता के रूप में उभरी हैं।

हेली संयुक्त राष्ट्र के कार्यो और इसमें सुधार पर बात करती रही हैं। विशेष रूप से शांतिदूत अभियानों को लेकर।

ट्रंप ने सोमवार को सुरक्षा परिषद के स्थायी प्रतिनिधियों के भोज के दौरान कहा, “मैं यह जानता हूं कि निकी जोरदार ढंग से समस्याओं को उठा रही हैं, जिनसे लोग दूर हैं।”

ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में हेली के बेहतरीन नेतृत्व पर आभार जताते हुए कहा कि वह बेहतरीन काम कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493