मप्र भाजपा में संगठन की अनुकरणीय पहल-नरेन्द्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया

10152506_603181639770291_1850216990_nimagesअनिल सिंह(धर्मपथ)-मध्यप्रदेश भाजपा की राजनीति में अनुकरणीय पहल करते हुए प्रथमतः प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने चुनावों की समाप्ति के बाद जमीनी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है.

वॉइस एसएमएस भेज कर दिया संदेश 
प्रदेश भर के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को तोमर और संगठन महा-मंत्री अरविंद मेनन ने वॉइस एसएमएस के माध्यम से संदेश देते हुए लोकसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं के योगदान के लिये धन्यवाद दिया है और आभार प्रगट किया है.तोमर ने कहा की आप ने 2014 चुनावों की चुनौती स्वीकार करते हुए जीत को सुनिश्चित करने के लिये जो परिश्रम किया उसके लिये हम हृदय से आभार प्रगट करते हैं.
आने वाले नगर-निकाय चुनावों के लिये तैयार होने का आह्वान किया 
संदेश देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने आने वाले नगर-निकाय चुनावों में कमर कस कर तैय्यार रहने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया,अब मध्यप्रदेश में नगर-निकाय के चुनाव होने हैं और अब संगठन का ध्यान इन पर लग गया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493