सेंसेक्स 104 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 103.61 अंक गिरकर 30,029.74 पर और निफ्टी 9.70 अंक की गिरावट के साथ 9,342.15 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 8.04 की तेजी के साथ 30,141.39 पर खुला और 103.61 अंक या 0.34 फीसदी गिरकर 30,029.74 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 30,184.22 के ऊपरी और 29,973.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी रही और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 9.72 की तेजी के साथ 14,772.45 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 3.17 की गिरावट के साथ 15,282.66 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.30 की बढ़त के साथ 9,359.15 पर खुला और 9.70 या 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 9,342.15 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,367.15 के ऊपरी और 9,322.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 11 में तेजी रही। रियल्टी (0.69 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.52 फीसदी), तेल एवं गैस ( 0.41 फीसदी), प्रौद्योगिकी(0.40 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.33) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में धातु (1.03 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.72 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.71 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.26 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.23 फीसदी) प्रमुख रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493