लंदन, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। रैपर ‘पार्टीनेक्स्टडोर’ ने पूर्व ‘वन डायरेक्शन’ गायक जायन मलिक को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।
कुछ ही सप्ताह पहले दोनों ने अपना नया संयुक्त गाना ‘स्टिल गॉट टाइम’ रिलीज किया था।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ‘पार्टीनेक्स्टडोर’ ने जायन को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
‘पार्टीनेक्स्टडोर’ का असली नाम जाहरोन एंथनी है।
उन्होंने इसके अलावा अपने पेज पर जायन के उल्लेखों को भी डिलीट कर दिया है। इसमें प्रमोशनल पोस्ट और संयुक्त बयान भी शामिल हैं।
वहीं दूसरी तरफ जायन अभी भी सोशल मीडिया पर ‘पार्टीनेक्स्टडोर’ को फॉलो कर रहे हैं।
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ‘पार्टीनेक्स्टडोर’ ने यह कदम क्यों उठाया है।
dharmpath.com dharmpath