राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता यांग युजुन ने एक प्रेस ब्रीफिंग में यह बात कही। उन्होंने कहा कि चीन क्षेत्रीय स्थिरता और महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाना जारी रखेगा।
यांग ने यह टिप्पणी इस साल अदन की खाड़ी और सोमालिया के समुद्री क्षेत्र में एक बार फिर समुद्री डकैती की घटनाओं के शुरू होने के सवाल के जवाब पर दी।
15 अप्रैल को चीन के 25वें बेड़े युद्धपोत हेनयांग ने अदन की खाड़ी में पनामा के एक जहाज को बचाया था, जिस पर समुद्री डाकुओं ने हमला कर दिया था।
dharmpath.com dharmpath