तमिलनाडु में अंतत: रिलीज हुई ‘बाहुबली 2’ (लीड-1)

चेन्नई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु में शुरुआती दिक्कतों के बाद एस.एस.राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन’ अंतत: रिलीज हो गई।

फिल्म उद्योग से जुड़े सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि कुछ चुनिंदा थिएटरों में नियमित शो सुबह 10 बजे से शुरू हुए। राज्यभर में फिल्म दोपहर को रिलीज हुई।

फिल्म के तमिलनाडु में वितरक के प्रॉडक्शंस पर ‘बाहुबली 2’ के निर्माताओं आर्क मीडियावर्क्‍स के 15 करोड़ रुपये बकाया हैं, जिस वजह से फिल्म के शुरुआती शो रद्द कर दिए गए थे।

के प्रॉडक्शंस ने शुक्रवार को फिल्म की रिलीज के लिए निश्चित राशि का भुगतान किया, जिसके बाद फिल्म राज्य में रिलीज हुई।

बाहुबली फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म राज्य में लगभग 650 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है।

यह फिल्म साम्राज्य पर आधिपत्य को लेकर दो भाइयों की कहानी है।

फिल्म में प्रभाष, राणा दग्गूबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, सत्यराज और राम्या कृष्णनन ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493