किंग जोंग उन ने नए परीक्षण से चीन का अपमान किया : ट्रंप

वाशिंगटन, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उत्तर कोरिया के नए बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण से किम जोंग-उन ने चीन का अपमान किया है।

समाचार एजेंसी एफे ने ट्रंप के ट्वीट के हवाले से बताया, “उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण से चीन की आकांक्षाओं और इसके अत्यधिक सम्मानित राष्ट्रपति का अपमान किया है। हालांकि, यह परीक्षण असफल रहा।”

दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सैन्य सूत्रों के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया जो दागे जाने के कुछ ही मिनटों में कथित तौर पर विस्फोटित हो गई।

इस संबंध में अमेरिका ने उत्तर कोरिया के साथ वार्ता करने के लिए चीन से मदद मांगी थी।

इस महीने की शुरुआत में उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद चीन ने दोनों पक्षों से संयम बरतने का आग्रह किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493