एशियन डिजाइनर वीक का 5 मई से आगाज

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। एशियन डिजाइनर वीक के चौथे सत्र का आगाज पांच मई से होने जा रहा है।

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में एशिया के प्रतिभाशाली नई पीढ़ी के डिजाइनर्स अपने जलवे बिखेरेंगे। इस बार होने वाले एशियन डिजाइनर्स वीक में भारत के अलावा नेपाल, बांग्लादेश, सिंगापुर और श्रीलंका भी हिस्सा ले रहे हैं।

आई जीनियस एंटरटेंटमेंट के क्रिएटिव डाइरेक्टर विवेक रावत ने इंडिया फैशन वीक के समर एडिशन के बारे में कहा, “इस कार्यक्रम के आयोजन से हमारा उद्देश्य एशिया के प्रतिभाशाली लोगों के हुनर को एक वैश्विक मंच उपलब्ध कराना है।”

इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम की ओपनिंग रिंकू सोबती और अनुपमा दयाल जैसे नामचीन फैशन डिजाइनर्स करने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493