एमी शूमर के लिए स्टैंड-अप ‘शीर्ष प्राथमिकता’

लॉस एंजेलिस, 1 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एमी शूमर का कहना है कि उनके लिए अब भी स्टैंड-अप कॉमेडी ‘शीर्ष प्राथमिकता’ है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 35 वर्षीय अभिनेत्री ने हॉलीवुड में अपना एक मुकाम हासिल किया है, पर उनका कहना है कि स्टैंड-अप कॉमेडी अब भी उनका जुनून है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 2016 में बीमारी की वजह से उन्हें अंतिम समय में अपना कॉमेडी टूर रद्द करना पड़ा था।

शूमर ने ‘टेलीग्राफ’ अखबार को बताया, “स्टैंड-अप कॉमेडी अब भी मेरी शीर्ष प्राथमिकता है। मैं सच में बीमार हो गई थी, वरना मैं वहां होती।”

उन्होंने कहा, “मेरा वापसी का इरादा है। हर कोई ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तुति देना चाहता है। मुझे भी यह पसंद है और इसलिए मुझे उम्मीद है कि निकट भविष्य में ऐसा हो सकेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493