ब्लैंचेट के पति को उनका अध्ययनशील लुक पसंद

लॉस एंजेलिस, 1 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री केट ब्लैंचेट का कहना है कि उनके पति और नाटककार एंड्रयू अपटॉन चाहते हैं कि वह ऐसा परिधान पहनें जो उन्हें हाईस्कूल लाइब्रेरियन जैसा लुक दे।

ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ को बताया, “जब मैं कार्डिगन और स्कर्ट के साथ चश्मा पहनती हूं तो यह लुक मेरे पति को बहुत भाता है।”

47 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया, “जब उनकी चलती है, तो मैं लाइब्रेरियन वाली पोशाक में होती हूं।”

लेकिन, उन्होंने साफ कर दिया कि वह अपनी पसंद के अनुसार पोशाकें पहनती हैं।

उन्होंने कहा, “मैं किसी की स्वीकृति के लिए पोशाक नहीं पहनती।”

ब्लैंचेट और अपटॉन की शादी के लगभग 20 साल हो गए हैं और उनके चार बच्चे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493