एड शीरन ने दानराशि जुटाने के लिए बनाई अपनी तस्वीर

लंदन, 4 मई (आईएएनएस)। ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायक एड शीरन ने अपनी एक रंगीन तस्वीर बनाई है, जिसे एक परोपकारी संस्था के लिए पैसे जुटाने के लिए नीलाम किया जाएगा।

लंदन, 4 मई (आईएएनएस)। ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायक एड शीरन ने अपनी एक रंगीन तस्वीर बनाई है, जिसे एक परोपकारी संस्था के लिए पैसे जुटाने के लिए नीलाम किया जाएगा।

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शीरन ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों की मदद करने वाली एक परोपकारी संस्था के लिए यह तस्वीर बनाई है।

यह परोपकारी संगठन क्रिस व वेंडी विल्किंसन और उनकी बेटियों जेसिका व एलिजाबेथ ने स्थापित किया था। क्रिस और वेंडी ने ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित अपनी बेटी एना को उसकी 16 वर्ष की उम्र में खो दिया था।

क्रिस ने कहा, “हम एना की याद में स्थापित की गई अपनी परोपकारी संस्था का समर्थन करने के लिए एड शीरन और अन्य लोगों का आभार व्यक्त करते हैं।”

शीरन की तस्वीर की नीलामी ऑनलाइन की जाएगी, जिसके लिए मई के मध्य और 24 जून के अंत तक बोली लगाई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493