जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाना चाहते हैं ब्लूम

लॉस एंजेलिस, 4 मई (आईएएनएस)। अभिनेता ओरलैंडो ब्लूम लोकप्रिय जेम्स बॉन्ड श्रृंखला की फिल्म में बॉन्ड का किरदार निभाना चाहते हैं। उनका कहना है कि वह एक ‘बहुत बढ़िया अंग्रेज जेम्स बॉन्ड’ लग सकते हैं। वह इस श्रृंखला की फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं और ये उन्हें बेहद पसंद हैं।

अभिनेता डेनियल क्रेग के स्थान पर इस किरदार के लिए अन्य अभिनेताओं के साथ ही ब्लूम को भी एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लूम का मानना है कि वह इस शानदार श्रृंखला के किरदार को एक इंग्लिश शेड दे सकते हैं।

ब्लूम ने कहा, “मैं इस श्रृंखला की फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं। मैं ही नहीं अन्य लोग भी।”

उन्होंने कहा, “यह श्रृंखला सभी को पसंद है और मुझे इसमें डेनियल क्रेग का अभिनय बेहद पसंद है।”

वह खुद को बॉन्ड के किस रूप में देखना चाहेंगे, इस सवाल पर ब्लूम ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं उसे अच्छा इंग्लिश शेड दे पाऊंगा।”

हालांकि ब्लूम का मानना है कि फिल्म श्रृंखला आने वाले वर्षो में नाटकीय ढंग से बेहद अलग रूप में नजर आ सकती है।

उन्होंने कहा, “हो सकता है कि वे इसे किसी महिला किरदार में ढाल दें। कौन जानता है कि वे आने वाले समय में इसे किस रूप में पेश करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493