भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अपने साथी अबू फैजल को छुड़ाने आए 15 हजार के ईनामी आतंकी गुलरेज मुस्तफा को एटीएस ने धरदबोचा। इसे स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 5 मई तक के लिए रिमांड पर भेजा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक अबू फैजल को तिहाड़ जेल से भोपाल लाया गया, इसकी खबर आतंकियों को भी लग गई थी। आतंकियों ने अबू फैजल को छुड़ाने की साजिश रची थी। इसी दौरान एटीएस को 15 हजार रुपए का ईनामी आतंकवादी गुलरेज मुस्तफा स्टेशन पर घूमता हुआ दिखाई दिया। एसटीएस के जवानों ने इसे धरदबोचा और वहां से स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जहां से इसे 5 मई तक के लिए रिमांड पर भेजा गया है। बताया जाता है कि गुलरेज मुस्तफा मूलतः इंदौर का रहने वाला है।
dharmpath.com dharmpath