चेन्नई, 5 मई (आईएएनएस)। कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप ने शुक्रवार को अभिनेता सुनील शेट्टी को उनके नए टेलीविजन रियलिटी शो ‘इंडियाज असली चैंपियन.. हम दम’ के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
सुनील शो की मेजबानी करेंगे। इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर हर शानिवार को होगा।
सुदीप ने शो के ट्रेलर के साथ ट्वीट किया, “सुनील शेट्टी अन्ना को मेरी शुभकामनाएं। आप मन से बहुत प्यारे हैं और आपको हमेशा देखकर खुशी होती है।”
इससे पहले शो के बारे में सुनील ने कहा था, “‘इंडियाज असली चैंपियन’ का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। यह शो प्रेरणा और दृढ़सा से आगे बढ़ता है। यह प्रतियोगी की शक्ति का परीक्षण करेगा, जब उसकी शारीरिक ताकत कम हो जाती है।”
इस शो में प्रतियोगियो की न केवल शारीरिक फिटनेस देखी जाएगी, बल्कि उनके धैर्य और ²ढ़ संकल्प से जीत तय होगी।
dharmpath.com dharmpath