मिथुन संग काम करने को उत्साहित : प्रेम

चेन्नई, 5 मई (आईएएनएस)। फिल्म-निर्देशक प्रेम ने कहा कि वह मारधाड़ से भरपूर आगामी कन्नड़ फिल्म ‘विलेन’ में अनुभवी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

प्रेम ने आईएएनएस से कहा, “पूरी टीम मिथुन सर के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है। मैं उनके किरदार के बारे में नहीं बता सकता, लेकिन मैं कह सकता हूं कि वह एक प्रमुख भूमिका में हैं। वह 18 मई से सेट पर आएंगे।”

शिवराज कुमार और सुदीप जैसे दो सुपरस्टारों के अभिनय से सजी फिल्म मिथुन की पहली कन्नड़ फिल्म होगी।

कर्नाटक में अपने अगले शेड्यूल की शूटिंग पूरी करने के बाद फिल्म की टीम एक संक्षिप्त कार्यक्रम के लिए इंग्लैंड रवाना होगी।

फिल्म में ग्राफिक्स की भरमार होगी।

प्रेम ने कहा, “आठ कंपनियां पहले ही ग्राफिक्स पर काम शुरू कर चुकी हैं। हालांकि, हम अभी भी शूटिंग कर रहे हैं, प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया गया है, क्योंकि हम शूटिंग खत्म होने का इंतजार नहीं कर सकते। नहीं तो फिल्म की रिलीज में देरी होगी।”

‘विलेन’ कन्नड़ फिल्मों में वर्ष की एक बहु प्रतीक्षित फिल्म है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493