‘सचिन..’ 5 भाषाओं में रिलीज होगी

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट सुपरस्टार सचिन तेंदुलकर की बायोग्राफी ‘सचिन : अ बिलियन ड्रीम्स’ को पांच भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है।

फिल्म निर्माता देशभर में सचिन तेंदुलकर के प्रशंसकों को उनकी कहानी सुनाना चाहते हैं, जिसके चलते यह हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

फिल्म निर्माता रवि भागचंदका ने कहा, “सचिन तेंदुलकर एक सनसनी हैं, जो भाषा से परे हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से ऐसे युग का निर्माण किया है, जिस पर प्रत्येक भारतीय गर्व कर सकता है। भाषा की बाधा के बिना हम उनकी कहानी का सभी को गवाह बनाना चाहते हैं।”

‘सचिन : अ बिलियन ड्रीम्स’ में 10 साल के बच्चे की यात्रा को दिखाया जाएगा, जब वह भारत के पहले विश्व कप जीतने वाले कप्तान कपिल देव को ट्रॉफी पकड़े हुए देखता है।

200नॉटऑउट के भागचंदका और कार्निवाल मोशन पिक्च र्स के श्रीकांत भासी द्वारा निर्मित फिल्म के निर्देशक जेम्स अस्र्किन हैं।

यह फिल्म 26 मई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493