कंगना रनौत कॉमेडी फिल्म का निर्देशन करेंगी

वाराणसी, 5 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि उनकी पहली निर्देशित फिल्म कॉमेडी होगी। अभिनेत्री निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने की तैयारी कर रहीं हैं।

कंगना वाराणसी में अपनी आगामी फिल्म ‘मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी’ के पोस्टर के लांच और फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा के मौके पर आईं थीं।

30 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने करियर के अगले चरण में जाना चाहती हैं। यह चरण फिल्मों को निर्देशित करने का है।

कंगना ने संवाददाताओं से कहा, “मैं अपने अगले चरण में जाना चाहती हूं, जिसका मतलब है कि मैं अपने करियर में खुद को फिल्म निर्देशक के तौर पर स्थापित करने पर ध्यान दूंगी और यदि मैं अभिनय करती हूं तो मैं अपनी फिल्मों में भी अभिनय करूंगी।”

कंगना से जब आईएएनएस ने पूछा कि वह कब अपनी फिल्म का निर्देशन शुरू करेंगी, तो उन्होंने कहा, “मणिकर्णिका के बाद मैं अपनी फिल्म का निर्देशन करूंगी।”

फिल्म की शैली के बारे में ‘रंगून’ फिल्म की अभिनेत्री ने कहा कि यह कॉमेडी फिल्म होगी।

कंगना फिल्म ‘सिमरन’ के साथ बतौर लेखिका भी शुरुआत करने जा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493