अफगानिस्तानी बलों की गोलीबारी में तीन पाकिस्तानी नागरिकों की मौत (लीड-1)

इस्लामाबाद, 5 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तानी सीमा पुलिस द्वारा शुक्रवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में तीन पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना अफगानिस्तान सीमा के निकट चमन इलाके में हुई। पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी एक जनगणना दल की सुरक्षा में तैनात थे।

पाकिस्तान की सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि अफगान सीमा पुलिस ने पाकिस्तान के फ्रंटियर कार्प्स (एफसी) कर्मियों पर गोलीबारी की।

घायलों में एफसी बलूचिस्तान के चार जवान शामिल हैं।

आईएसपीआर ने शुक्रवार को कहा कि अफगान अधिकारियों को अग्रिम तौर पर जनगणना के कार्य की इलाके में सूचना देने और राजनयिक और सैन्य माध्यमों के जरिए समन्वय करने के बावजूद भी गोलीबारी की गई।

आईएसपीआर की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पाकिस्तानी और अफगान जवानों के बीच गोलीबारी के जारी रहने के बाद चमन सीमा को सील कर दिया गया है।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने देश में आतंकवादी घटनाओं में 100 से अधिक लोगों की मौत के बाद अफगानिस्तान से सटी चमन और तोर्खम सीमा को 18 फरवरी को बंद कर दिया था।

लेकिन, एक माह बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सद्भावना के तौर पर सीमाओं को खोलने का आदेश दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493