चीन के पहले स्वदेशी विमान ने भरी पहली उड़ान

बीजिंग, 5 मई (आईएएनएस)। चीन के पहले स्वदेशी बड़े यात्री विमान ने शंघाई पुडोंग हवाईअड्डे से शुक्रवार को सफलतापूर्वक अपनी पहली उड़ान भरी।

पीपुल्स डेली की रिपोर्ट में बताया गया कि सी919 नाम के इस विमान के निर्माता कमर्शियल एयरक्राफ्ट कॉर्प ऑफ चायना लि. (सीओएमएसी) है। कंपनी ने बताया कि पहली उड़ान 90 मिनट की थी और विमान की अधिकतम रफ्तार 170 नॉट्स रही।

जेट श्रेणी के इस विमान का ढांचा संकरा है जिसे 168 यात्रियों को ध्यान में रखकर डिजायन किया गया है। इसकी मानक सीमा 4,075 किलोमीटर है तथा विस्तारित रेंज 5,555 किलोमीटर है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस विमान के नाम का सी अक्षर चीन और सीओएमएसी दोनों का प्रतिनिधित्व करता है।

इस विमान को पहले ही 23 घरेलू और विदेशी खरीदारों से 570 ऑर्डर प्राप्त हो चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493