फैशन ज्वैलरी ब्रांड वॉयला ने दिल्ली में दो स्टोर लांच किए

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। फैशन ज्वैलरी ब्रांड वॉयला ने राजधाली दिल्ली में शुक्रवार को अपने दो स्टोर लांच किए। साउथ एक्स स्थित स्टोर को बॉलीवुड डिजाइनर रोजी अहलूवालिया ने लांच किया जिन्हें सनी लियोनी और कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्रिटी के कॉस्ट्यूम डिजाइन करने के लिए जाना जाता है।

वॉयला ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों माध्यमों के जरिये बिक्री करता है। यह ब्रांड ऑफलाइन स्टोर, वेबसाइट और एप के जरिये बिक्री करता है। चालू वित्त वर्ष में ब्रांड ने पूरे भारत में 180 से अधिक स्टोर खोले और 2017 के अंत तक 250 स्टोर खोलने की योजना बनाई है। कंपनी ने रिंग रोड, साउथ एक्स पार्ट-1 और अजमल खान रोड, करोल बाग में अपने स्टोर लांच किए हैं। कंपनी ने कहा कि वह शादियों के सीजन के लिए नए सीजन ट्रेंड्स प्रदर्शित करेगी।

वॉयला डॉट कॉम के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वास श्रृंगी ने कहा, “साउथ एक्स तथा करोल बाग में हमारे नए स्टोर दिल्ली के फैशन को आधुनिकता के साथ बढ़ावा देंगे। साउथ दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली में अपने इन एक्सक्लूसिव स्टोर के साथ हम इस वित्त वर्ष में पूरे देश में अपनी उपस्थिति बढ़ाएंगे। फैशन ज्वैलरी सेगमेंट में अग्रणी कंपनी के तौर पर हम टियर 1, टियर-2 और टियर-3 शहरों में इच्छुक लोगों की जरूरतें पूरी करना चाहते हैं।”

वॉयला का दावा है कि वह भारत में 150 से अधिक ऑफलाइन स्टोर लोकेशन वाला एकमात्र ऑनलाइन ज्वैलरी प्लेटफॉर्म है। उसका कहना है कि उसने ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए अपनी साइट और स्टोरों पर 13,000 से अधिक डिजाइन पेश किया है। इन डिजाइनों को हर सप्ताह बदला जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493