शाहरुख की पर्यटन फिल्म ने रीगा महोत्सव में जीते शीर्ष पुरस्कार

दुबई, 5 मई (आईएएनएस)। दुबई के पर्यटन और वाणिज्य विपणन विभाग द्वारा निर्मित एक विज्ञापन ‘बी माई गेस्ट’ ने लातविया के रीगा में आयोजित इंटरनेशनल टूरिज्म फिल्म फेस्टिवल टूरफिल्म रीगा के 10वें वार्षिक आयोजन में दो शीर्ष पुरस्कार जीत लिए हैं।

यहां जारी एक बयान के मुताबिक, इस फिल्म ने 29 अप्रैल, 2007 को आयोजित समारोह में ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार और ‘पर्यटन गंतव्य’ श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीते हैं।

लातविया की रीगा सिटी काउंसिल द्वारा आयोजित कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व टूरिज्म फिल्म फेस्टिवल्स(सीआईएफएफटी) की प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय समिति द्वारा किया गया और यह दुनियाभर में पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने वाली फिल्मों को समर्पित है।

फिल्म में शाहरुख द्वारा दुबई के कई आकर्षणों को दिखाया गया है, जिसे वह घर से दूर अपना घर मानते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493