अजय देवगन ने शुरू की मराठी फिल्म की शूटिंग

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। अभिनेता/फिल्म निर्माता अजय देवगन की दूसरी मराठी फिल्म की शूटिंग रविवार से शुरू हो गई। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

अजय ने फिल्म की शूटिंग के पहले शॉट की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं और लिखा है, “हमारी प्रोडक्शन में मराठी फिल्म के लिए मुहुर्त का दिन। फिल्म की टीम को शुभकामनाएं।”

तस्वीर में टीम के सदस्यों के साथ जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर और अभिनेत्री काजोल दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन सतीश रजवाडे करेंगे।

रजवाडे हिंदी फिल्म ‘वास्तव : द रियलिटी’ में अभिनय कर चुके हैं। रजवाडे को मराठी फिल्मों ‘मुंबई-पुणे-मुंबई 2’ और ‘प्रेमाची गोष्ट’ के लिए जाना जाता है।

नाना और अजय ने इससे पहले ‘अपहरण’ और ‘राजनीति’ में साथ काम किया है।

अजय इससे पहले मराठी फिल्म ‘विटी दांडु’ का निर्माण भी कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493